तेंदुए से बचने के लिए वनविभाग की जनजागृती मुहीम


मुरबाड(गणेश जाधव) : मुरबाड के जामघर परिसरा में कुछ दिनों से तेंदुआ होने की आशंका जताई जा रही हैं।  इस कारन तेंदुए से बचने के लिए वनविभाग की जनजागृती मुहीम की जा रही हैं।  मुरबाड के दहिगाव, शेलारी ,जामघर परिसर में गत १० दिनों से तेंदुए का आनाजाना शुरू होने की बात वहा के लोग कह रहे हैं। यह तेंदुए हे के तरस हे यह अभीतक पता नहीं चला हैं।  वनपरीक्षेत्र अधिकारी विकास भामरे ,पोलीस निरीक्षक दत्तात्रय बोराटे इन्होने तेंदुए ने इंसान पर किये हमले से बचने के लिए क्या खबरदारी ले, तेंदुए की जीवनशैली किसी होती हैं, उसका भक्ष्य  क्या होता हैं, रात के समय क्या खबरदारी बरते, इस सम्बन्ध में उन्होंने गांवगांव में जनजागृति अभियान शुरू किये हैं। इस समस्या को देखते हुए वनविभाग की ओर से ट्रॅप कॅमेरे व पिंजरा बिठाये जाने की बात  भामरे इन्होने कही हैं। ४ दिन पहले इस तेंदुए ने एक जानवर को खा लिया हैं।  इस लिए भामरे इन्होने जनजागृती शुरू की हैं।  मंगलवार के दिन इस संबंध में एक बैठक आयोजित की थी।  उस समय गांव की सरपंच हिराताई भगत , उपसरपंच विनायक भगत, पोलिस पाटील एकनाथ भगत,पूर्व सरपंच अशोक भगत सहित ग्रामस्थ, स्कूली बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित थे।