ठाणे : नवी मुंबई की तलोजा जेल तोड़ कर अक्टूबर 2019 से फरार चल रहे सेंधमारी के मामले में दोषी ठहराए गए 25 वर्षीय व्यक्ति को पड़ोस के पालघर जिले में पकड़ लिया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सेंधमारी के मामले में सजा काट रहा राजेश जाधव 11 अक्टूबर को जेल से भाग गया था। उन्होंने बताया कि उसके बार-बार जगह बदल लेने के चलते उसे गिरफ्तार करना मुश्किल हो रहा था। पुलिस के अनुसार उसे गुप्त सूचना पर गुरुवार को पालघर जिले के नालासोपारा से पकड़ा गया और नवी मुंबई मे खारघर पुलिस को सौंप दिया गया। जेल खारघर के पास तलोजा में स्थित है।
तीन महीने पहले जेल तोड़कर हुआ था फरार, पकड़ा गया