उल्हासनगर(सरफराज खान) : शुक्रवार को शहर में महाशिवरात्रि का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। उल्हासनगर 3 स्थित हिराघाट परिसर में हर वर्ष मेले का आयोजन किया जाता है।वही कैंप 5 स्थित अंबरनाथ शिवमंदिर परिसर में भी बड़े पैमाने पर मेले का आयोजन किया जाता है।हिराघाट परिसर के पवई व सेक्शन 17 के सभी रास्ते यातायात हेतु बंद किए गए थे। वही कैंप ५ में भी कुर्ला कैंप व कैलाश कॉलोनी परिसर के सभी रोड बंद थे। शहर भर के शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ गुरुवार रात से शुक्रवार रात तक देखने को मिली। शुक्रवार सुबह से ही शहर के सभी मंदिरों के पास तथा मुख्य बाजारों में प्रसाद का वितरण भक्तों द्वारा किया जा रहा था। लेकिन प्रसाद बांटने के बाद जो कचरा शनिवार को निकला उसे देख कर ऐसा लग रहा था कि, शिवरात्रि का मेला पूरे शहर भर में मनाया जा रहा था। शनिवार को मनपा सफाई कर्मियों द्वारा जगह-जगह सफाई कर पूरा कचरा उठाया गया।बुद्धिजीवियों का कहना है कि, शिवरात्रि पर जितना प्रसार उल्हासनगर में बांटा जाता है।उतना शायद ही किसी शहर में होता होगा।महाशिवरात्रि पर्व शांतिपूर्वक व सफाई से मनाने के लिए हीराली फाउंडेशन ने शहरवासियों से अपील की थी।साथ ही मेले में इस्तेमाल होने वाले चीन के खिलौने जैसे तुतारी आदि ना खरीदें जिससे ध्वनि प्रदूषण होता है।लेकिन इसके बावजूद कई थानों पर इसे बेचे और लेते हुए देखा गया।वहीं सामाजिक संस्था द्वारा सफाई संदेश भी दिया गया कि मेले के दौरान कचरा ना फैलाएं लेकिन उल्हासनगर 1 से 5 तक सभी मुख्य सड़क के वह मंदिर परिसर में जगह-जगह कचरा फैला हुआ था।
शिवरात्रि पर शहर भर में फैला कचरा