शांतिपूर्वक रूप से शाहीन बाग धरना आंदोलन किया गया


अंबरनाथ(सरफराज खान) : सीएए, एनआरसी एवं एनपीआर को काला कानून बताते हुए अंबरनाथ मस्जिद ट्रस्ट मुस्लिम जमात अंबरनाथ तथा संविधान बचाओ संघर्ष समिति ने संयुक्त रूप से शुक्रवार की शाम में 4ः00 बजे से लेकर रात 10ः00 बजे तक अंबरनाथ शाहीन बाग धरना आंदोलन का आयोजन किया गया था। जिससे मुस्लिम महिलाएं सहित अन्य धर्मों की महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम का सूत्र संचालन वरिष्ठ पत्रकार हाजी युसूफ शेख और डॉक्टर अनम खान इन्होंने किया। उपस्थितहोने जोरदार नारेबाजी करके इस काले कानून को रद्द करने की मांग की। यह कार्यक्रम अंबरनाथ शहर पश्चिम स्थित हजरत गैबन शाहवली दरगाह के सामने पंडाल बनाकर किया गया।  इस संदर्भ में अंबरनाथ मुस्लिम जमात के सदर हाजी सलीम चौधरी, ट्रस्टी असलम खान, आरिफ काजी ने बताया कि उक्त आंदोलन में महिलाओं ने भाग लेकर शांतिपूर्वक आंदोलन किया। इस आंदोलन को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नगरसेवक प्रदीप नाना पाटील, श्याम दादा गायकवाड, कबीर नरेश गायकवाड, बहुजन मुक्ति मोर्चा पदाधिकारी, निरंजनी शेट्टी, धनंजय सुर्वे, एमआईएम महाराष्ट्र प्रवक्ता मोनिन, पूनम शेलार, नगरसेवक सचिन पाटिल, संविधान बचाओ संघर्ष समिति के डॉक्टर फालके एवं कई नगरसेवक नेतागन उपस्थित रहकर मार्गदर्शन किया।  इसके अलावा कल्याण, भिवंडी और मुबंई से कई मान्यवर व्यक्तियों ने आंदोलन उपस्थितो को मार्गदर्शन किया।  शांतिपूर्वक यह शाहिनबाग आंदोलन किया गया।