राकांपा नेता द्वारा 25 करोड़ का फंड लाने से नेताओं की नींद उडी

उल्हासनगर(सरफराज खान) : उल्हासनगर राकांपा गट नेता भारत राजवाणी के प्रयास से उपमुख्यमंत्री अजित दादा पवार द्वारा उल्हासनगर शहर के लिए 25 करोड़ का विशेष फंड दिया गया है। इस फंड के आने से रांकापा में एक तरफ शहर विकास की शुरुआत हेतु खुशी का माहौल है। वहीं अन्य पार्टी के नेताओं की नींद उड़ी गई है। क्योंकि ऐसा पहली बार हुआ है कि, किसी नगरसेवक ने कोई भी पद पर रहते हुए राज्य सरकार से इतना बड़ा फंड हासिल किया है। ज्ञात हो कि उल्हासनगर शहर में तीन विधायक एक सांसद है।  शिवसेना के सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे जो वही अंबरनाथ में शिवसेना के विधायक डॉ बालाजी किणीकर, तो उल्हासनगर से भाजपा के कुमार आयलानी व कल्याण पूर्व से गणपत गायकवाड मौजूदा विधायक है।  पिछले कई वर्षों से उल्हासनगर शहर में विशेष फंड नहीं आया है। अगर आया होता तो शहर में विकास कार्य देखने को मिलता। पूर्व राकांपा विधायक ज्योति कॉलोनी के कार्यालय में विधायक फंड ने गिने-चुने कार्य ठप पड़े हुए हैं। ऐसे मे राकांपा नेता द्वारा 25 करोड़ का फंडा लाने से नेताओं की नींद उड़ गई है।