सरफराज खान : महाराष्ट्र पुलिस के पुलिस उपनिरीक्षक श्री.हर्षद बबन काले इन्हें भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इनके हाथों से वीरता पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 18 फरवरी को भारत के मान्यवर व्यक्ति द्वारा उन्हें इस पुरस्कार को प्रधान किया गया। पुलिस उपनिरीक्षक हर्षद बबन काले इन्होंने 2006 से पुलिस विभाग में शामिल हुए। लगभग 14 वर्ष के कड़ी मेहनत के बाद उन्हें 4 पुरस्कार और मेडल से नवाजा गया। अपने संघर्षमय जीवन के साथ जनता को समर्पित जीवन से लगातार कामयाबी हासिल कर रहे हैं। वीरता मेडल पुरस्कार उनके इसी कामयाबी का एक भाग है। उन्होंने जानकारी दी कि, मैं खुद पर काफी गर्व महसूस कर रहा हूं कि, मैं देश से किया हुआ वादा पूरा कर रहा हूं। 26/11 के टेररिस्ट अटैक के कड़ी फाइट के बाद उनकी पोस्टिंग गडचिरोली के नक्षलग्रस्त इलाके में की गई। नक्षलग्रस्त इलाके में काम करना काफी मुश्किल होने के बावजूद उन्होंने और उनकी टीम ने नक्सलवाद को खत्म करने में बड़ी कामयाबी हासिल की। पुलिस उपनिरीक्षक हर्षद काले इन्हे मंगलवार 18 फरवरी को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, माननीय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इनके हाथों से सम्मानित किया गया। यह पुलिस उपनिरीक्षक हर्षद कालेज सहित पूरे भारत देश के लिए गर्व की बात है।
पुलिस उपनिरीक्षक हर्षद बबन काले इन्हें भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इनके हाथों से वीरता पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया