अंबरनाथ(सरफराज खान) :पॉजिटिव मंच संस्था का उद्घाटन रविवार 9 फरवरी अंबरनाथ शहर के बिग सिनेमा हॉल में संपन्न हुआ। व्यवसायिक, औद्योगिक, सलाहकार, विद्यार्थी, गृहिणी, जेष्ठ नागरिक एवं सरकारी और खाजगी क्षेत्र के नौकर वर्ग, महिला, पुरुषों के व्यतिरिक्त विकास को बढ़ावा देने के साथ ही उन्हें सकारात्मक बनाने के लिए पॉजिटिव मंच की स्थापना की गई है। मंच के स्थापना दिवस पर कई मान्यवर अतिथियों सहित सैकड़ों की संख्या में लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में मार्गदर्शक ओ द्वारा लोगों को सकारात्मक जीवन पर मार्गदर्शन किया गया। मंच की स्थापना के लिए नगर पालिका के स्वच्छता दूत सलिल जव्हेरी इन्होंने योगदान दिया है। शहर की हर व्यक्ति समृद्ध हो इस हेतु से पॉजिटिव मंच की स्थापना की गई है। कार्यक्रम में उपस्थित रहने वाले उपस्थित मार्गदर्शक मान्यवर व्यक्ति एवं नगर नागरिकों का सलिल जव्हेरी द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
पॉजिटिव मंच का उद्घाटन बिग सिनेमा हॉल में संपन्न हुआ