अंबरनाथ(सरफराज खान) : मंगलवार को अंबरनाथ उल्हासनगर के साथ पूरे जिले में जबरदस्त गर्मी का असर देखा गया। ठंड अचानक कम हुई और गर्मी ने जोर पकड़ लिया बुधवार को दोनों शहरों में 36.5 डिग्री गर्मी रिकॉर्ड की गई। अप्रैल और मई माह जैसे गर्मी महसूस की गई मौसम में अचानक रंग बदला है। होली तक ठंड रहती है होली जलने के बाद गर्मी का मौसम शुरू होता है। लेकिन इस बार ठंड के मौसम में ही ज्यादा गर्मी पड़ रही है। यह इस बात का संकेत है कि इस वर्ष अप्रैल-मई में रिकॉर्ड गर्मी हम लोगों को बेचैन कर देगी बुधवार को गर्मी का पारा फरवरी के गर्म से 6 डिग्री ज्यादा था हालांकि रात में गर्मी का प्रकोप कम हो जाता है। सुबह में ठंडी महसूस होती है लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता है। गर्मी का पारा भी चढ़ता है। इस कारण लोग परेशान है।
फरवरी में मई जून की गर्मी से लोग परेशान