अंबरनाथ(सरफराज खान) :फेरीवाला नीति लागू करने के लिए अंबरनाथ नगरपरिषद ने हाल ही में फेरी वालों का पंजीकरण शुरू कर दिया है। इस पंजीकरण में एक हजार 70 से अधिक फेरी वालों का पंजीकरण हुआ है। 5 वर्ष पूर्व शहर में पांच के घर में एक फेरीवाला था। लेकिन अब यह आंकड़ा दुगना हो गया है। बता दे कि अंबरनाथ शहर में पहले यह फेरी वालों स्टेशन परिसर में सर्वाधिक मात्रा में दिख रहे थे। शहर के अंतर्गत क्षेत्रों में नाम मात्र के फेरी वाले थे लेकिन अब फेरी वालों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। शहर में फेरीवालो की तकलीफ बढ़ने से इन फेरी वालों पर नगर परिषद के जरिए लगातार कार्रवाई की गई थी। इस कार्रवाई का फेरी वालों की तरफ से विरोध भी किया जाता रहा है। शहर के फेरीवाला नीति लागू नहीं किए जाने से सदैव नगर परिषद में सवाल पूछा जा रहा है। आखिरकार पिछले वर्ष का अंबरनाथ नगरपरिषद में फेरीवाला नीति लागू करने को लेकर शहर के सभी फेरी वालों को पंजीकरण का काम।हाथ में लिया था। इसके लिए स्वतंत्र तकनीक भी तैयार की। फेरी वालों की जगह और उनके जानकारी इकट्ठा करने का काम किया गया। इस काम में कई अड़चनें हैं कई फेरी वालों ने तो इसका विरोध भी किया और कईयों ने सर्वेक्षण करने वाले लोगों को धमकाने का काम किया। इसीलिए सुरक्षा रक्षकों की मदद लेकर यह काम करने की नौबत नगर परिषद पर आई थी। इस घटना में सबसे अधिक तकलीफ स्टेशन परिसर में सर्वे करते समय हुई। इसके बावजूद नगर परिषद में यह काम पूरा किया। फेरी वालों की जानकारी लेने के बाद उन्हें संबंधित कागज पत्र पेट करने का आदेश भी दिया गया।
पांच वर्षों में फेरीवाले हुए दुगन