नौकरी दिलाने के बहाने लाखों की धोखाधड़ी 

अंबरनाथ(सरफराज खान) :अंबरनाथ शिवाजीनगर पुलिस थाना अंतर्गत अंबरनाथ पूर्व स्थित शिवगंगानगर, शिव मंदिर रोड, सुभानंद आश्रम के पीछे ग्रीनलैंड को ऑपरेटिव हाउसिंग मैं रमेश सुखदेव पाटिल को नौकरी दिलाने के बहाने 3 लोगों ने मिलकर 10 लाख 20 हजार की धोखाधड़ी की है।  सिद्धांत पाटिल को पीडब्ल्यूडी विभाग में नौकरी दिलाने का लालच दिया गया। इसके बाद इन आरोपियों ने मध्य रेलवे में टीसी के रूप में नौकरी दिलाने का लालच देकर इनका विश्वास हासिल किया।  सबसे पहले रमेश पाटिल ने 8500 का चेक मालती के सामने दिया।  इसके बाद बाकी रकम  9,35000 रुपए कई चरणों में रमेश पाटिल से इन आरोपियों ने लिए। लेकिन इनके लड़के सिद्धार्थ को इन आरोपियों द्वारा कहीं नौकरी नहीं दिलवाई गई। इस वृद्ध रमेश पाटिल ने कुल 10 लाख 20000 की धोखाधड़ी इन चारों आरोपियों ने की है।