मुंबई : महाराष्ट्र के मुंबई में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक फ्लैट में 4 परिवार के चार सदस्यों के शव मिले हैं। शव खराब हालत में मिले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बदबू मिलने के बाद पड़ोसियों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। फ्लैट खोलने के बाद मौतों का खुलासा हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना नवी मुंबई की बताई जा रही है। नवी मुंबई में फ्लैट में परिवार के चार सदस्यों के शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। ऐसी ही एक घटना कुछ दिनों पहले दिल्ली के भजनपुरा इलाके में सामने आई थी। जब घर से बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी गई थी। दरवाजा तोड़ने पर पुलिस को घर में परिवार के पांच लोगों की लाश मिली थी। बाद में खुलासा हुआ था कि पैसों के लेन देन के विवाद में परिवार के रिश्ते में लगने वाले मामा ने ही हत्या को अंजाम दिया था। भजनपुरा की घटना का पता तब लगा था जब बदबू आने के बाद एक दुकानदार ने निगम कर्मचारियों को बुलाया था। उन्होंने पाया कि यह बदबू एक घर से आ रही है। घर में बाहर से ताला लगा हुआ था। शंका होने पर निगमकर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा तो सभी सकते में आ गए। घर से जमकर बदबू आ रही थी। एक कमरे में बेड पर बच्चों की लाश पड़ी थी, वहीं एक अन्य कमरे में पति-पत्नी की शव बरामद हुए थे। पुलिस ने जांच करते हुए मामले को चौबीस घंटों में ही सुलझा लिया था।
मुंबई में फ्लैट में मिले परिवार के 4 लोगों के शव, खुदकुशी की आशंका