महापालिका का कामकाज ठप होने की कगार पर..


उल्हासनगर(सरफराज खान) :महानगरपालिका नगर रचनाकार, स्वास्थ्य विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभागों के कामकाज राम भरोसे चल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सा अधिकारियों के ना होने से लोगों के स्वास्थ्य का देखभाल कौन करेगा? ऐसा सवाल प्रशासन को सता रहा है। इस तरह नगर रचना विभाग सहित अन्य विभागों में भी यह हाल है और लगभग 1000 पद रिक्त होने से महापालिका का कामकाज ठप पड़ने की नौबत आने का भय प्रशासन को सता रहा है। उल्हासनगर, महानगरपालिका के नगर रचनाकार और चिकित्सा अधिकारी 21 जनवरी को रिटायर हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डॉक्टर राजा रिजवानी तथा नगर रचनाकार विभाग में मिलिंद सोनावणे उन्हें रिटायर होने से उनकी जगह पर समतोल पद ही नहीं है। आयुक्त सुधाकर देशमुख ने राज्य सरकार के पास पत्र व्यवहार कर प्रतिनिधि युक्त पर अधिकारी देने की मांग की है। लेकिन अभी तक इस पर कोई अमल नहीं किया गया है। महापालिका में अतिरिक्त आयुक्त सहित दो उपायुक्त, 6 सहायक आयुक्त, एक नगररचनाकार, संचालक एक निधि निर्मिती कार्यकारी अभियंता, एक कर निर्धारक, एक चिकित्सा अधिकारी, एक कानून अधिकारी आदि वर्ग एक श्रेणी के 80 फ़ीसदी पद और अन्य मंजूर पदों मैं से लगभग एक हजार पद रिक्त है। मनपा में एकमेंव डॉक्टर रहे राजा रिजवानी के पास प्रभारी वैद्यकीय अधिकारी पद का प्रभाव था। वह भी अब रिटायर हो चुके हैं। लेकिन प्रशासन प्रतिनियुक्ति पर पद नहीं भरे जाने से शहर का कारोबार कैसे संभाला जाए ऐसा पेच प्रशासन के सामने फंच गया है।