माघी गणेश उत्सव के भोजन के खाने के बाद हुई कइयों को विषबाधा


अंबरनाथ(सरफराज खान) :अंबरनाथ में माघी गणेश उत्सव के भोजन के खाने के बाद पांच लोगों को विश बाधा होने की घटना घटी है।  इन बादीतो को इलाज के लिए मध्यवर्ती अस्पताल में दाखिल किया गया है।  अंबरनाथ गांव, दुर्गादेवी पाड़ा यहां के मुकने परिवार के घर माघी गणेशउत्सव का आखिरी दिन था। इस अवसर पर पूजा पाठ आयोजित किया गया था।  इस पूजा के भोजन के लिए विकी मुकने एवं उनके गांव के आदी परिवार भोजन करने आए थे।  लेकिन दोपहर में खाना खाने के बाद में मूकने परिवार के आरुषि विक्की मूकने, निखिल मूकने, आयुष, नवीन, सानिका, आशा मूकने, चंद्रयां,गुरुनाथ, आनंद मूकने इन सभी की तबीयत बिगड़ने से उन्हें इलाज के लिए मध्यवर्ती अस्पताल में एवं महेश्वरी अस्पताल यहां पर भर्ती किया गया।  विषबाधा में छोटे बच्चों का भी समावेश है। विषबाधा के बाद इलाज ले रहे कईयों को घर भेजा गया। तो कुछ मरीज अभी भी इलाज ले रहे हैं।