अंबरनाथ(सरफराज खान) :महाराष्ट्र शासन द्वारा कर्ज माफी के नाम पर महाराष्ट्र के किसानों की दिशा भूल करने का प्रयास शुरू है। यह कर्ज माफी प्रत्यक्ष में कब एवं कितने किसानों को कौन से प्रमाण में दी जाएगी इसकी जानकारी नहीं है। जिससे किसान वर्ग परेशान है। सहित राज्य में बड़े पैमाने में महिला अत्याचार शुरू है और यत्र सत्र लगातार शुरू है। यह दोनों मुद्दों के विरोध में 25 फरवरी मंगलवार को अंबरनाथ शहर के तहसील कार्यालय के सामने सुबह 9ः30 बजे से लेकर शाम 6ः00 बजे तक धरना आंदोलन कल्याण जिला भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित किया गया है। इसी की इजाजत लेने हेतु भाजपा अंबरनाथ शहर पूर्व विभाग अध्यक्ष अभिजीत करंजुले पाटिल इन्होंने अंबरनाथ के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक एवं तहसीलदार को निवेदन पत्र दिया है। इस समय बीजेपी कार्यकर्ता उनके साथ उपस्थित थे।
किसानो की परेशानियों को मद्देनजर रखते हुए अभिजीत करंजुले पाटिल इन्होंने वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक एवं तहसीलदार को निवेदन पत्र दिया