अंबरनाथ(सरफराज खान) : अंबरनाथ शहर के समाजसेवक साबिर शेख द्वारा 1 अक्टूबर 2019 को माहिती अधिकार अंतर्गत अंबरनाथ पश्चिम के महाराष्ट्र राज्य वीज वितरण कंपनी कार्यकारी अभियंता राजेश लढ्ढा एवं उल्हासनगर दो कार्यकारी अभियंता अशोक सावंत इनसे रीडिंग एवं बिल्डिंग करने वाले ठेकेदार ग्राहकों की समस्या ऐसे 10 मुद्दों पर जानकारी मांगी थी। लेकिन अंबरनाथ पश्चिम के बिजली विभाग कार्यकारी अभियंता राजेश लढ्ढा द्वारा समाजसेवक साबिर शेख इन्हें 30 नवंबर 2019 को गलत जानकारी दी गई। एवं उनकी दिशाभूल करने का प्रयास किया गया। उक्त जानकारी अपात्र होने से इसके विरुद्ध में अपील की गई। इस पर 26 नवंबर को सुनावनी की गई लेकिन इस सुनावणी पर साबिर शेख द्वारा असहमति दर्शाई गई। साबिर शेख ने कहा कि, इससे यह स्पष्ट होता है कि, महाराष्ट्र राज्य वीज वितरण कंपनी अंतर्गत बड़े पैमाने में गरीब जनता को फंसाया जा रहा है। इसी कारण 6 फरवरी को गरीब नागरिकों को न्याय देने हेतु समाजसेवक साबिर शेख अपने सहकार्यों सहित आमरण अनशन पर बैठने जा रहे हैं।
गरीब नागरिकों को न्याय देने के लिए समाजसेवक साबिर शेख करेंगे आमरण अनशन