अंबरनाथ(सरफराज खान) :प्राचीन शिवमंदिर के बाद अंबरनाथ शहर में अंबरनाथ जयहिंद को-ऑप बैंक को अग्रगण्य माना जाता हैं। तीन दशक पहले विलास देसाई और उनके सहकारियों द्वारा इस बैंक की शुरवात की गई। इसके बाद बैंक आजतक बढ़ी तरकी के शिखर पार कर रही हैं। ऐसे में ही सोमवार १० फरवरी को रविंद्र नाट्यमंदिर प्रभादेवी, मुंबई यहाँ हुए “दि महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक असोसिएशन लि. मुंबई“ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कोकण विभाग के १०० करोड़ से ५०० करोड़ तक के जमा रखे गए गट में उत्कृष्ट नागरी सहकारी बैंक के तौर पर प्रथम पुरस्कार से अंबरनाथ जयहिंद बैंक का गौरव किया गया। बैंक के ३३ साल के करगिर्द में बैंक को दूसरी बार ऐसा प्रतिष्ठावंत पुरस्कार मिला हैं। इस समय उपमुख्यमंत्री अजित पवार यह अध्यक्ष स्थान पर थे। साथ ही, महाराष्ट्र राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख, सहकार मंत्री बालासाहेब पाटिल यह भी उपस्थित थे। इन तीनो के हाथो से कै.वंसतदादा पाटिल सर्वोत्कृष्ट बैंक यह पुरस्कार देकर गौरव किया गया। यह पुरस्कार स्वीकारते समय बैंक के अध्यक्ष विलास देसाई, उपाध्यक्ष नंदकुमार भोले, संचालक रूपा देसाई- जगताप, बाबू टिपे, संदीप जोशी, संजय भारती, वर्षा कळके, अल्पना शिंगोटे और संध्या वलावलकर उपस्थित थे। इससे पहले भी बैंक को कई पुरस्कार मिले हैं। इस संदर्भ में बैंक के अध्यक्ष विकासराव देसाई इन्होने बैंक के कर्मचारी वर्ग के आभार व्यक्त किये। ग्राहको ने और हितचिंतकोने दिखाए हुए विश्वास के कारण यह कार्य बैंक द्वारा किया गया हैं। ऐसा विलास देसाई ने कहा हैं। इससे आगे भी बैंक पर ऐसा ही विश्वास बनाये रखने की बात उन्होंने की हैं।
“दि महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक असोसिएशन“ की और से अंबरनाथ जयहिंद को-ऑप बैंक को को मिला गौरव पुरस्कार