ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से आढावा बैठक आयोजित की गई 


अंबरनाथ(सरफराज खान) : अंबरनाथ नगरपरिषद सार्वत्रिक चुनाव 2020 को मद्देनजर अंबरनाथ शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से अंबरनाथ शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नगरसेवक प्रदीप नाना पाटील इनके मार्गदर्शन में शहर के कांग्रेस भवन यहां पर 18 फरवरी की शाम 7ः00 बजे आढावा बैठक आयोजित की गई थी।  जिसमें एआईसीसी चिटनिस महाराष्ट्र सह प्रभारी, कोकन प्रभारी, बीएम संदीप महा प्र कांग्रेस उपाध्यक्ष सुभाष कानडे, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस सरचिटणीस राजाराम देशमुख, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस सरचिटणीस यशवंत हप्पे, जिलाध्यक्ष ठाणे ग्रामीण कांग्रेस के सुरेश तावरे, मध्य प्रदेश कांग्रेस सचिव निलेश पेंडारी, मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित थे। इस समय आगामी चुनाव को लेकर कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन किया गया एवं एकजुट होकर विजय प्राप्त करने का आवाहन किया गया।  इसके अलावा बैठक में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नगरसेवक प्रदीप नाना पाटील, नगरसेवक उमेश पाटिल, मनोज सिंह, नगरसेवक मिलिंद पाटिल, नीलिमा नायडू, यशवंत जोशी, विजयन नायर, रोहित कुमार प्रजापति सहित ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।