अंबरनाथ(सरफराज खान) :अंबरनाथ शहर पूर्व शिवगंगा नगर, सिद्धिविनायक नगर यहां पर विश्वास पाटील नामक बिल्डर द्वारा असुरक्षित तरीके से बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है। इसकी शिकायत पूर्व नगरसेवक अशोक गुंजाल एवं परिसर के नागरिकों द्वारा शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में की गई है। यहां पर सुरक्षितता के लिए जाली बिठाई नहीं हे। काम को देखने के लिए सुपरवाइज़र भी नहीं हैं। ५ वे माले से निचे सड़क पर लोहे के रॉड फेके जा रहे हे। यह सड़क यातायात की सड़क हैं। यहां पर रॉड के चपेट में आने से एक महिला बाल बाल बची। इस संबंधित शिकायत अंबरनाथ नपा और शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में की गई है। अशोक गुंजाल उन्होंने कहा कि इस बिल्डर से फोन पर बात करने पर बिल्डर द्वारा गलत भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस बिल्डिंग का परवाना रद्द कर बिल्डर पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग उन्होंने की है।
बिल्डिंग निर्माण कार्य में नागरिको की जान धोखे में