अनोखी अवधारणा वाली “पॉजिटिव मंच“ यह संस्था स्थापना करने का दृढ़ निश्चय सलिल जव्हेरी इन्होने किया  


अंबरनाथ(सरफराज खान) : सकारात्मकता यानी कि पॉजिटिवनेस की जीवन में खुशहाल और हंसमुख रहने के लिए जितनी आवश्यकता है उतनी ही जीवन में प्रगति के लिए भी आवश्यकता है।  जो मन की इस स्थिति को अपनाते हैं उनके जीवन में उमंग, आशा और उत्साह हमेशा बना रहता है।  हमारे जीवन में सकारात्मकता बनाने का मतलब यह नहीं है कि, सब कुछ हमेशा सुचारू रूप से चलेगा और रास्ते में कोई रुकावट या चुनौती आएगी ही नहीं।  हालांकि सकारात्मकता से यह सुनिश्चित हो जाता है कि, जीवन में आने वाली कोई भी चुनौती या रुकावट हमें रोक नहीं पाएगी। या हमारी मानसिकता को बदल नहीं पाएगी और हम तय किए हुए धेय्य की और बढ़ते ही रहेंगे।  फिर से प्रयास करेंगे और किसी भी चुनौती या रुकावट के बावजूद अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देते रहेंगे।  यही सोच रखकर हर एक व्यक्ति के जीवन में उसके निजी विकास का सफर उच्चारण करने वाली सकारात्मकता को बढ़ावा देने के लिए “पॉजिटिव मंच“ के नाम से एक संस्था की स्थापना करने का दृढ़ निश्चय सलिल जव्हेरी नामक अंबरनाथ के सरगर्म के एवं प्रनेता सामाजिक कार्यकर्ता ने किया है। अनोखी अवधारणा वाली इस संस्था का उद्घाटन रविवार 9 फरवरी 2020 को दोपहर 4ः30 बजे से शाम 7ः30 बजे तक अंबरनाथ में स्टार बैंक्वेट हॉल, स्टार बिग सिनेमा, विम्को नाका, अंबरनाथ (पश्चिम) में एक शानदार समारोह के दौरान संपन्न होने वाला है। इस उद्घाटन समारोह का ऐलान करने के लिए अंबरनाथ शहर के होटल मुघल में आयोजित पत्रकार परिषद में अपने विचार प्रकट करते हुए सलिल जव्हेरीजी ने कहां के निजी विकास के १.सामान्य ज्ञान एवं वर्तमान कारोबार का आकलन २.मन स्वास्थ्य  ३.शरीर स्वास्थ्य एवं अच्छी सेहत ४. सामाजिक जागरूकता और बिजनेस नेटवर्किंग। यह चार मुख्य ध्यान में रखकर पॉजिटिव मंच में शामिल होने वाले हर एक व्यक्ति की सकारात्मकता का संवर्धन करने का हमारा भरकम प्रयास रहेगा। पॉजिटिव मंच से जुड़ी अन्य खूबियां रविवार 9 फरवरी 2020 को होने वाले उद्घाटन समारोह के दरमियान उजागर होगी, ऐसे भी उन्होंने बताया।