अंबरनाथ(सरफराज खान) :अंजुमन खिदमत-ए-खल्क ट्रस्ट की ओर से पिछले 2 साल के कामयाबी के बाद 4 अप्रैल 2020 को भी इज्तेमाई शादी प्रोग्राम का आयोजन किया गया है। यह प्रोग्राम शहर के गैबन शाहावली दरगाह मैदान यहां पर आयोजित किया गया है। तीसरे वर्ग भी आयोजित किए गए इस प्रोग्राम को लेकर मुस्लिम जोड़ों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। कई मुस्लिम जोड़ों द्वारा ट्रस्ट के कार्यालय में नाम दर्ज किए गए हैं। मुस्लिम जोड़ियां अपने विवाह नोंदणी करने के लिए उक्त ट्रस्ट के पदाधिकारियों से संपर्क करने का आवाहन ट्रस्ट के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अजीज अंसारी इन्होंने किया है।
अंजुमन खिदमत-ए-खल्क ट्रस्ट की ओर से इज्तेमाई शादी प्रोग्राम का आयोजन किया गया है