अंबरनाथ(सरफराज खान) :अंबरनाथ शहर का नाम पुरे देश में रोशन करने वाले 10 वर्षीय अथर्व लोहार का रविवार को युवा सेना की तरफ से सत्कार किया गया। अथर्व और उसके माता-पिता पर हमें अभिमान है। ऐसा बयान नगरसेवक युवा सेना उपजिलाधिकारी निखिल वालेकर ने दिया है। प्रजासत्ताक दिन पर भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों राष्ट्रीय बाल शक्ति पुरस्कार प्रदान करके तबला वादक अथर्व का सत्कार किया गया था। बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस बच्चे की पीठ थपथपाई। अंबरनाथ का यह पहला लड़का है जिस को राष्ट्रपति पुरस्कार मिला है। ऐसा निखिल ने कहते हुए उसका पुष्पगुच्छ एवं शाल देकर सत्कार किया। उस समय युवा सेना शहर अधिकारी स्वप्निल जाविर, गणेश आयवेल, रुपेश देशावर, दुर्गेश चव्हाण, स्वप्निल भामरे, जय खाडे, मोरे, नाचरे, कांबले आदि उपस्थित थे। युवा सेना की ओर से अथर्व को उस्ताद झाकी हुसैन की पुस्तक देखकर उनको शुभेच्छा दी गई। अथर्व ने कई राष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं। अंबरनाथ के सभी पक्षों के नेताओं, नगरसेवको ने अथर्व को शुभेच्छा दी है।
अंबरनाथ युवा सेना की तरफ से बाल तबलावादक अथर्व का सत्कार