अंबरनाथ राशन दुकानदारों के भ्रष्टाचार की शिकायत मंत्री से होगी


अंबरनाथ(सरफराज खान) :अंबरनाथ में राशन दुकानदार अनाज की कालाबाजारी करते हैं। राशन धारकों को घटिया दर्जे का आनाज दिया जाता है। उन्हें राशन अनाज की रसीद नहीं दी जाती। इन सभी शिकायतों को लेकर राशन कार्ड धारक एवं अंबरनाथ राशन कृति समिति अध्यक्ष राजेश कौठाले, सचिव अशोक शाह और महाराष्ट्र शासन जिला दक्षता समिती सदस्य प्रिया शर्मा ने सोमवार को राशन कार्यालय में जाकर शिधावाटप अधिकारी पीएस राठौड़ को लिखित में शिकायत की उनके साथ राशन कार्ड धारक भी थे। विदित हो कि गत महीने में राशन भ्रष्टाचार के विरोध में राशन कार्यालय के बाहर उपरोक्त राशन कृति समिति के लोगों मैं उपोषण किया था और राशन कार्ड की होली जलाई थी। इस घटना के बाद अंबरनाथ शिधावाटप क्षेत्र में ठाणे मंडल से 40 अधिकारी लोगों से घर-घर मुलाकात करके चले गए। इसके बाद से तो दुकानदारों का हौसला बढ़ गया और जोर शोर से वह भ्रष्टाचार करने लग गए। अशोक शाह ने कहा है कि नागरिकों को उनके हक का अनाज जब तक नहीं मिलेगा। वह यह लड़ाई लड़ते रहेंगे प्रिया शर्मा ने अपने बयान में कहा है कि अंबरनाथ 40 में राशन का भ्रष्टाचार हो रहा है इसकी बार-बार उन्हें शिकायत मिल रही है। अब वह अन्न व पुरवठा मंत्री से मुलाकात करके इसकी शिकायत करने वाली है।