अंबरनाथ में हुई दिनदहाड़े लूट की घटना


अंबरनाथ(सरफराज खान) : अंबरनाथ पश्चिम स्टेशन मुख्य रिक्शा स्टैंड पर स्थित कंप्यूटर लाटरी सेंटर में कुछ युवकों ने लूटपाट करके कंप्यूटर, कुर्सी को तोड़कर टेबल ड्रावर से रकम लूट कर चले गए। जाते-जाते लॉटरी सेंटर मालिक को तेज धार वाले हथियार से मारकर घायल किया गया है। शनिवार शाम 5ः00 बजे की घटना है। खबर लिखे जाने तक पुलिस में अपराध दर्ज नहीं हुआ।  लॉटरी सेंटर मालिक बंसी जयसवाल को उल्हासनगर सेंट्रल अस्पताल में दाखिल किया गया है। बंसी के सर पर गंभीर चोट आई है। ऐसी पूरी जानकारी हमें बंसी के भाई बिरजू जयसवाल ने दी है। उन्होंने बताया कि शाम 4ः45 बजे बंसी राजेश्री लॉटरी सेंटर में बैठे थे कुछ युवक हाथ में तेज धार वाला हथियार लेकर घुस आए कुर्सियों को तोड़कर कंप्यूटर तोड़ दिया जब टेबल ड्रावर से वह रकम लूटने लगे तो बंसी और उसके साथी ने विरोध किया तो उन्हें सर पर हथियार से मारा जिसके कारण उनके सर से रक्त बहने लगा लूटपाट करके वह दहशत फैला कर भाग गए लॉटरी सेंटर का कंप्यूटर भी उन्होंने तोड़कर नुकसान किया है।  बिरजू जयसवाल ने यह जानकारी देते हुए आरोप लगाया है।  कि युवकों ने बंसी के गले से सोने की चेन भी लूट कर गए हैं। पुलिस में अभी अपराध दर्ज नहीं हुआ है। बंसी के एक हाथ में भी मार लगा है। उसकी प्रकृति स्थिर बताई गई है। घटना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।  इस मामले में कोई गिरफ्तार हुए हैं। या नहीं यह पता नहीं चल सका है। दिनदहाड़े रिक्शा स्टैंड पर हुई इस घटना के बाद यहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।