अंबरनाथ में दो दिवसीय सरस्वती पूजा महोत्सव संपन्न

अंबरनाथ(सरफराज खान) : शहर पश्चिम में बुवापाड़ा के संगठन चौक पर मां सरस्वती सेवा संस्था की ओर से दो दिवसीय 30 और 31 जनवरी को सरस्वती पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया।  मा.महंत तेज नारायणदास, गुरु महंत श्यामलदास के मार्गदर्शन में मां सरस्वती की सार्वजनिक पूजा का आयोजन हुआ।  ऐसी जानकारी संस्था के संस्थापक नथुनी झा एवं सचिन ध्रुवकुमार झा ने दी है। उन्होंने बताया कि 30 जनवरी को सुबह में सरस्वती देवी पूजा, आरती, पुष्पांजलि एवं प्रसाद वितरण भजन कीर्तन के बाद शाम से रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 31 जनवरी शुक्रवार को पूजन, हवन एवं आरती दोपहर में प्रसाद वितरण के बाद शाम में माताजी का विसर्जन किया गया। इस पूजन कार्यक्रम में विधायक किणीकर, भाजपा अध्यक्ष अभिजीत करंजुले पाटिल, राजेश कौठाले, शैलेश भोईर, अरुण सिंह, प्रमोद चौबे, मनोज सिंह, कमलाकांत राय, बी.जी शर्मा ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।  उनका सत्कार संस्था अध्यक्ष सुबोध झा, महासचिव मुकेश झा आदि ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अशोक शाहा, आदित्य नारायण चौधरी एवं अन्य सदस्यों ने परिश्रम किया। सरस्वती पूजन उत्सव कार्यक्रम 10 वर्षों से किया जा रहा है।