अंबरनाथ(सरफराज खान) :अंबरनाथ पश्चिम के जावसई में गरीब बच्चों के लिए एक इंग्लिश स्कूल चलाने का कार्य तिवारी परिवार कर रहा है। इस स्कूल में परिसर के 300 बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। एस एस हाई स्कूल जूनियर कॉलेज का वार्षिक स्नेह सम्मेलन शनिवार को स्कूल प्रांगण में मनाया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करके उपस्थित हों का मन जीत लिया। इस कार्यक्रम के लिए शहर के मान्यवर एवं पालक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। स्कूल के अध्यक्ष टीएम तिवारी ने बताया कि अखिलेश चंद्र सीताराम एजुकेशन वेलफेयर संस्था के माध्यम से यह स्कूल मार्च 2018 से संचालित है। फेस्टो 2020 के नाम से वार्षिक स्नेह सम्मेलन मनाया गया। उन्होंने बताया कि इस परिसर में कोई इंग्लिश स्कूल नहीं था इसीलिए हमने इस स्कूल को शुरू किया। विधायक डॉक्टर बालाजी किणीकर, कांग्रेस के मनोज सिंह, भाजपा पश्चिम शहरअध्यक्ष राजेश को कोठाले, अशोक शाहा और स्थानिक नेताओं ने इस स्नेह सम्मेलन में अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर विद्यार्थियों के हौसले को बढ़ाया और मान्यवरों ने कहा कि इस गरीब इलाके में बच्चों के लिए इंग्लिश स्कूल के संचालन ना करना यह एक बहुत बड़ी बात है। मुख्यअध्यापिका पूना ठाकुर ने कार्यक्रम का संचालन किया। सचिन राहुल तिवारी व राजेश तिवारी ने स्वागत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज वाधवानी, मनीष मिश्रा, अजय तिवारी, स्कूल के शिक्षक और स्टाफ ने परिश्रम किया।
अंबरनाथ जावसई स्कूल में वार्षिक स्नेह सम्मेलन संपन्न हुआ