अल्पवयीन लड़के से अनैसर्गिक संभोग करने वाला युवक गिरफ्तार


अंबरनाथ(सरफराज खान) :  अंबरनाथ पश्चिम के गणेश नगर खुंटवली में अल्पवयीन लड़के के साथ अनैसर्गिक संभोग करने वाले युवक को शहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। परिसर के लोगों ने अच्छी खासी धुलाई करके आरोपी रविचंद्रा उपाध्याय(२३)  को सोमवार रात में पुलिस के हवाले किया है। 11 वर्षीय स्कूली छात्र की माता ने आरोपी के विरुद्ध शिकायत लिखाई है। आरोपी रविचंद्रा से उनकी पहचान थी। उसने उनके अल्पवयीन लड़के के साथ दोस्ती की और उसे अपने साथ ले जाकर कामगार पुतले के पास के मोरिवली गार्डन कि सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ अनैसर्गिक संभोग किया।  दो बार ऐसा करने के बाद लड़के ने अपनी माता से शिकायत की।  सोमवार रात फिर आरोपी उनके घर पर आया तो पीड़ित लड़के की माता ने आस-पड़ोस के लोगों की सहायता से उसे पकड़ा। आरोपी रविचंद्रा की लोगों ने पिटाई भी की।  किसी ने पुलिस को खबर किया।  अंबरनाथ पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके उस पर दफा 377 और पोसको 4, 8, 12 के अनुसार गिरफ्तार कर लिया। रविचंद्रा को मंगलवार को न्यायालय में पुलिस ने पेश किया। न्यायधीश ने उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पीड़ित लड़के को उल्हासनगर के सेंट्रल अस्पताल में उपचार हेतु दाखिल किया गया है।  इस घटना को लेकर गणेश नगर वरचा पाड़ा परिसर के शहर वासियों में रोष देखा जा रहा है।