अंबरनाथ(सरफराज खान) :अंबरनाथ स्थित शिवाजी महाराज चौक के शिवाजी महाराज की प्रतिमा को सुशोभिकरण के लिए स्थाई समिति ने निधि मंजूर किया था। लेकिन इस निधि का उपयोग ना करते हुए एक बिल्डर द्वारा इसका खर्च उठाए जाने की जानकारी सामने आई है। इस काम के लिए नगर परिषद सक्षम है। लेकिन बिल्डर को काम का श्रेय देने के लिए यह सारा खेल रचा गया है। ऐसा आरोप उपरनगर अध्यक्ष अब्दुल शेख ने लगाया है। बता दें कि अंबरनाथ पूर्व स्थित रेलवे स्टेशन के पास शिवाजी महाराज चौक में महाराज की प्रतिमा है। यह प्रतिमा कई वर्ष पूर्व स्थापित की गई है। सड़क की कंक्रीटीकरण किए जाने के बाद सड़क की ऊंचाई बढ़ गई और प्रतिमा की ऊंचाई कम हो गई थी। इसके बाद नगरपरिषद प्रशासन ने प्रतिमा का सुशोभीकरण, ऊंचाई को बढ़ाना, प्रतिमा पर मेघदंबरी बिठाने का निर्णय लिया। इसके लिए 4 सितंबर 2019 को स्थाई समिति के विशेष क्रमांक 16 के अनुसार पांच लाख की निधि मंजूर की गई थी। लेकिन इन निधि का इस्तेमाल ना करते हुए इस प्रतिमा के सुशोभिकरण के कार्य का खर्च एक बिल्डर ने किया है। इस बात का खुलासा उपरनगर अध्यक्ष अब्दुल शेख ने किया है। इस बीच इन विवादों को धता बताते हुए कल प्रतिमा के सुशोभिकरण कार्य का लोकार्पण समारोह भी कर दिया गया। आश्चर्य की बात तो यह है कि, इस कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र में बकाया बेचर पटेल का नाम स्पष्ट रूप से दिया गया है।
छत्रपती शिवाजी महाराज चौक के सुशोभित करण को लेकर विवाद