२७ गांव की स्वतंत्र नगरपालिका के मुद्दे पर एकनाथ शिंदे इन्होने ली बैठक 

ठाणे : कल्याण- डोंबिवली महापालिका में समाविष्टीत किये गए २७ गांव के लिए स्वतंत्र नगरपालिका करे, इस मांग की पशवभूमि पर नगर विकास मंत्री तथा ठाणे के पालक मंत्री एकनाथ शिंदे इन्होने संघर्ष समिति और युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक ली।  इस विभाग के विकास को प्रथम प्राधान्य दिया जाये और नागरिको को मुलभुत सुविधाएं मिले।इस विभाग की जनभावना ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे इनसे चर्चा करेंगे। इसके बाद ही सकारात्मक निर्णय लेंगे, ऐसा नगरविकास मंत्री शिंदे इन्होने बताया हैं।इस कारन स्वतंत्र नगरपालिका का निर्णय अब मुख्यमंत्री के हाथ में गया हैं।मंत्रालय में हुए इस बैठक में खासदार श्रीकांत शिंदे, विधायक प्रमोद पाटिल, पूर्व राज्यमंत्री व विधायक रविंद्र चव्हाण, जगन्नाथ शिंदे, पूर्व विधायक सुभाष भोईर, नगरविकास (२) विभाग के प्रधान सचिव महेश पाठक, एमएमआरडीए के अतिरिक्त आयुक्त गोविंदराज, कांग्रेस के प्रदेश सचिव संतोष केने, शिवसेना कल्याण जिला प्रमुख गोपाल लांडगे, स्थाई समिति के पूर्व सभापति रमेश म्हात्रे, संघर्ष समिति के गुलाव वझे, सहित कल्याण डोम्बिवली महापालिका के नगरसेवक और संघर्ष समिति एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित थे।