अंबरनाथ(सरफराज खान) :अंबरनाथ शहर के छत्रपती शिवाजी महाराज सार्वजनिक जयंती महोत्सव समिति की ओर से सार्वजनिक छत्रपती शिवाजी महाराज जयंती महोत्सव मनाया जा रहा है। 19 फरवरी बुधवार की दोपहर में छत्रपती शिवाजी महाराज जयंती के अवसर पर भव्य मिरवणूक एवं जाहिर व्याख्यान का आयोजन किया गया है। जिसमें 230 मंडल एवं सभी राजकीय पक्ष एक साथ आकर भव्य जयंती महोत्सव मनाएंगे। इसमें बड़े पैमाने में महिला वर्ग बाइक रैली में शामिल होने जा रही है। इसके साथ ही दो हजार से ज्यादा युवक बाइक रैली में शामिल होंगे। समिति की ओर से सभी शहरवासियों से इस भव्य रैली में शामिल होने का आवाहन किया गया है।
230 मंडल एवं सभी राजकीय पक्ष एक साथ आकर भव्य जयंती महोत्सव मनाएंगे।