कल्याण डोंबिवली मनपा कांग्रेस पक्ष के गट नेता पद पर सौ.दर्शना शेलार इनका किया चयन 


कल्याण (सरफराज खान) : कल्याण डोंबिवली मनपा कांग्रेस पक्ष के गट नेता पद पर सौ.दर्शना सदाशिव शेलार इनका सर्वानुमति से चुनाव किया गया है।  इस समय कांग्रेस पक्ष के कार्यकर्ताओं में आनंद का माहौल निर्माण हुआ है।  पक्ष को दर्शना शेलार का चयन होने से नई उम्मीद से काम करने का अवसर मिला है। इन्हें शुभेच्छा देने के लिए प्रदेश निरीक्षक महापालिका क्षेत्र के कार्यकर्ता, पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।