उमेश गुंजाल  इनकी ओर से शहर के पूर्व स्वतंत्र सैनिकों को गृहकर माफ करने की मांग की गई


अंबरनाथ (सरफराज खान) : अंबरनाथ नपा के नगरसेवक उमेश गुंजाल  इनकी ओर से अंबरनाथ नपा के मुख्य अधिकारी इन्हें निवेदन पत्र देकर शहर के पूर्व स्वतंत्र सैनिकों को गृहकर माफ करने की मांग की गई।  इसके साथ ही शहर के शिवाजी भाजी मार्केट में पूर्व सैनिकों के लिए मीटिंग लेने हेतु जगह उपलब्ध करके देने की मांग की है। इन एक्स सर्विसमैन का कहना है कि, सभी जगह पूर्व स्वतंत्र सैनिको के लिए गृहकर माफ है।  लगातार पत्र व्यवहार करने के बाद भी अंबरनाथ शहर में यह गृहकर माफ नहीं किया जा रहा। इसलिए उन्होंने नगरसेवक उमेश गुंजाल सहित मुख्याधिकारी से भेंट की। मुख्य अधिकारी देवीदास पवार ने सभी कागजात देखकर इस संबंध में सरकार को पत्र व्यवहार करेंगे ऐसा कहा। मंगलवार को मुख्य अधिकारी, नगरसेवक उमेश गुंजाल और एक्स सर्विसमैन पालक मंत्री एकनाथ शिंदे जी के मंत्रालय में मुलाकात करेंगे।  इस समय सचिन गुंजाल सहित एक्स रिटायर सर्विसमैन उपस्थित थे।