उल्हासनगर(सरफराज खान) : उल्हासनगर, अंबरनाथ और आसपास के शहरों में ठंडी हवाओं के झोंकों ने लोगों को थरथराहट कपकपाहट से दो-चार कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार और शुक्रवार को अंबरनाथ, उल्हासनगर के तापमान में गिरावट महसूस की गई। इन दिनों शहरों में गुरुवार को 16 अंश सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। दोपहर तक ठंडी हवाएं चलती रही। आने वाले कुछ दिनों तक ठंड इसी तरह रहेगी। ऐसा मौसम विभाग की ओर से बताया गया है। ठंड के कारण सुबह के समय चारों तरफ कोहरे की चादर छाई रहती है। ठंड बढ़ने के कारण मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले लोगों की संख्या में कमी देखी गई। गर्म कपड़ों, स्वेटर बिना घरों के बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। स्वेटर, जैकेट ऐसे गर्म कपड़ों का इस्तेमाल बढ़ गया है। सुबह में स्कूली बच्चे एवं नौकरी पेशावर लोग स्वेटर पहने थरथर कांपते हुए जाता देखा जा रहा है। चाय की दुकानों स्टॉल एवं होटलों में गर्म चाय की मांग बढ़ गई है। लोगों को लकड़ी जलाकर भाग की शेकुटी करते देखा जा रहा है। दोपहर में धूप के कारण थोड़ी ठंडी कम महसूस हो रही है। लेकिन जैसे ही सूरज डूबता है ठंडी बढ़ जाती है। रात में बहुत ही कम लोग घर से बाहर निकलते हैं। जानवर भी ठंड से परेशान है। रात में वह किसी किनारे में दुबक कर बैठ जाते हैं। ठंडी और हवामान में बदलाव के कारण नागरिकों के आरोग्य पर असर पड़ रहा है। सर्दी, खासी, वृद्धों में हड्डियों का दर्द और सर दर्द बढ़ गया है। ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों के सेल में बढ़ोतरी हुई है। गर्म कपड़े खरीदने वालों की भीड़ कपड़े की दुकानों पर देखी गई। सुबह से दोपहर तक चल रही ठंड हवाओं ने मौसम का मिजाज ही बदल कर रख दिया है।
उल्हासनगर व अंबरनाथ में बढ़ी ठंड