उल्हासनगर पूर्व में स्टेशन के पास मनपा द्वारा रास्ते का विस्तारीकरण 30 दुकानों को किया ध्वस्त


उल्हासनगर (सरफराज खान) :   उल्हासनगर पूर्व में स्टेशन के पास उल्हासनगर महानगर पालिका प्रशासन द्वारा रास्ते का विस्तारीकरण की कारवाई पालिका के तोड़ू दस्ते के प्रमुख एवं सहाय्यक आयुक्त गणेश शिंपी के उपस्थिति में की गई। इस कारवाई में 30 दुकानों को ध्वस्त किया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए पालिका के तोड़ू दस्ते के प्रमुख एवं सहाय्यक आयुक्त गणेश शिंपी ने बताया की पालिका आयुक्त के आदेश पर यहा के व्यापारियों को पहले ही नोटीस दिया गया था। यहां पर पहले से ही यातायात की समस्या थी। और कई लोगों ने इस बारे में पालिका प्रशासन को शिकायत की थी। इस बारे में पालिका प्रशासन द्वारा आयुक्त ने आदेश जारी किए जाने पर पालिका प्रशासन कारवाई कर रहा है।