उल्हासनगर(सरफराज खान) : 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पर्व पर उल्हासनगर महानगरपालिका में झंडा वंदन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में मनपा आयुक्त सुधाकर देशमुख, महापौर लीलाबाई आशान उनके हाथों से ध्वजारोहण कर सभी ने राष्ट्रीय ध्वज को मानवंदना दी। इस समय सभी ने राष्ट्रगीत गाकर सभी ने राष्ट्रीय ध्वज को मानवंदना दी। इस अवसर पर विधायक कुमार आयलानी, आयुक्त सुधाकर देशमुख, महापौर लीलाबाई आशान, उपमहापौर भाजपा जिलाध्यक्ष जमनु पुरस्वानी, राजेंद्र चौधरी सहित मनपा अधिकारी, नगरसेवक, कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
उल्हासनगर महानगरपालिका में झंडा वंदन का कार्यक्रम संपन्न हुआ