ठाणे में पानी की किल्लत

ठाणे : पानी का योग्य तरीके से नियोजन करने के बाद भी ठाणे मनपा की सीमा में विभिन्न परिसरों में पानी की किल्लत का सामना नागरिकों को करना पड़ रहा है।  पिछले 1 सप्ताह से विशेषकर घोड़बंदर रोड, मुंब्रा और दिवा परिसर में प्रतिदिन अनियमित रूप से हो रही जलापूर्ति से नागरिक परेशान है। हालांकि मनपा जलापूर्ति विभाग इससे हाथ झटकती नजर आ रही है। जल आपूर्ति विभाग का कहना है कि, ठाणे शहर को जलापूर्ति करने वाली 1300 मिमी व्यास की पाइप लाइन में खराबी आने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है।