उल्हासनगर(सरफराज खान) : उल्हासनगर महानगरपालिका की जलापूर्ति विभाग के शहर के चार से पांच परिसर के ठेका कर्मचारियों को पिछले 3 महीने से ठेकेदारों द्वारा तनख्वाह नहीं दिए जाने से इन कर्मचारियों के सामने भुखमरी की नौबत आ गई है। शहर के कैंप क्रमांक 4 से 5 परिसर में लगभग 24 ठेका कर्मचारी जल आपूर्ति विभाग में काम करते हैं। इसमें वॉचमैन और पंप ऑपरेटर का समावेश है। पिछले वर्ष पालिका ने जिन ठेकेदारों को ठेका दिया या उनके किरदारों पर पिछले 3 महीने से 24 ठेका कर्मचारियों को तनख्वाह नहीं देने का आरोप कर्मचारियों द्वारा लगाया जा रहा है। तनख्वाह नहीं मिलने से इन कर्मचारियों में काफी नाराजगी है। इन कर्मचारियों का कहना है कि, अपने वरिष्ठ अधिकारियों से कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद हम लोगों की तनख्वाह नहीं मिल रही है। इन ठेका कर्मचारियों में कुछ कर्मचारी 15 से 20 वर्षों से जलापूर्ति विभाग में ठेका कर्मचारी के रूप में काम कर रहे हैं। इन कर्मचारियों अपने वरिष्ठ और से मांग की है कि, जल्द हमारी बकाए की तनख्वाह जल्द और समय पर दिया जाए अगर बकाए तनख्वाह को जल्दी नहीं दिया गया तो हम सभी कर्मचारी मिलकर मनपा आयुक्त सुधाकर देशमुख से मुलाकात कर इसकी शिकायत करेंगे।
तीन महीने तनख्वाह न मिलने से कर्मचारियों के सामने भुखमरी की नौबत आयी है