अंबरनाथ (सरफराज खान) : अंबरनाथ पूर्व के कमिश्नर बंगला के पास स्वामी समर्थ चौक से लोक नगरी के मुख्य रास्ते को जोड़ने वाले डीपी रोड का नाम परमपूज्य गुरुवर्य अन्नासाहेब उर्फ अरविंद गंगाराम म्हसके दिए जाने की मांग भाजपा के नेता एवं पूर्व नगर अध्यक्ष गुलाबराव करंजुले पाटिल ने मुख्य अधिकारी को एक निवेदन देखकर की है। शिव मंदिर रोड पर स्वामी समर्थ मानव विकास केंद्र का संचालन अन्नासाहेब म्हसके किया करते थे। जो कि अभी भी कार्यरत है। अन्नासाहेब शहर के एक नामचीन एवं सुप्रसिद्ध व्यक्तिमत्व थे। उन्होंने शहर के अनेक नागरिकों को अपने केंद्र के द्वारा आयुष के यशस्वी मार्ग दिखाएं हैं। ऐसे बुद्धिमान व कर्तव्यवान व्यक्ति का नाम अंबरनाथ शहर के अजरामर रहे इसके लिए इस सड़क का नाम उनके नाम से रखने की मांग की गई है। स्वामी समर्थ चौक से लोकनगरी के मुख्य रास्ते को जोड़ने वाला यह रास्ता 18 मीटर डीपी रास्ता है। अन्नासाहेब का स्वामी समर्थ मानव विकास केंद्र अभी यहां पर है। इसलिए इस रास्ते का नाम अन्नासाहेब म्हसके मार्ग रखने की विनंती नपा प्रशासन से की गई है। मुख्य अधिकारी को पत्र देते समय भाजपा पूर्व अध्यक्ष अभिजीत करंजुले, पश्चिम अध्यक्ष राजेश कौठाले खानजी धल आदि उपस्थित थे।
शहर पूर्व के मुख्य रास्ते का नाम अन्नासाहेब म्हसके रखने की मांग