अंबरनाथ(सरफराज खान) :अंबरनाथ नपा की ओर से कोहोज खुंटवली आरक्षण क्रमांक 30 पर सब्जी मंडी बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया है। लेकिन इसका प्रकल्प का सभी स्तर से विरोध जताया जा रहा है। राकापा अंबरनाथ शहर अध्यक्ष सदाशिव पाटिल इन्होंने इस प्रकल्प का कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि नपा की ओर से कई प्रकल्प के निर्माण किए गए हैं। लेकिन इसमें एक भी प्रकल्प लोगों के सुविधाओं के लिए शुरू नहीं हुआ। शहर के फिश मार्केट, वडवली भाजी मंडई के भी इसी प्रकार दुरावस्था हुई है। सदाशिव पाटिल उन्होंने कहा कि वडवली भाजी मार्केट का प्रकल्प कई वर्षों से अधूरे अवस्था में है। वहां पर भाजी मंडई बनाने के काम को छोड़कर नपा की ओर से जानबूझकर मुस्लिम समाज के भावनाओं से खेला जा रहा है। यह हिंदू मुस्लिम भाईचारा में दरार डालने की साजिश है। उन्होंने कहा कि राकापा इसका कड़ा निश्चित कर मुस्लिम बंधुओं के साथ है।
सभी की तरह सब्जी मंडी बनाने का प्रस्ताव के विरुद्ध हे सदाशिव पाटिल