राज्य महामार्ग रुंदीकरण के काम के कारण हो रही ट्रैफिक जाम की समस्या 


अंबरनाथ (सरफराज खान) : अंबरनाथ शहर से जाने वाले राज्य महामार्ग रुंदीकरण और सीमेंट कंक्रीट करण का काम शुरू है जिससे वाहन चालकों के लिए लगभग 4 किलोमीटर का रास्ता वाहतूक जाम का मध्य बन गया है। मटका चौक से फॉरेस्ट नाका इस विभाग में महत्वपूर्ण सभी चौक में वाहतूक पुलिस की गैर हाजिरी में वाहतूक जाम की समस्या ज्यादा बढ़ गई है।  जिससे कभी कभी शहर पुलिस और रिक्शा चालकों को ही वाहतूक जमा की समस्या सुलझानी पड़ रही है।  मनुष्य बल की कमी के  कारण सामने रखकर वाहतूक पुलिस अपनी जिम्मेदारी झटक रहे हैं।  अंबरनाथ शहर के सड़क प्रवास सुरक्षित हो इसलिए पिछले 5 वर्षों से अधर में लटके राज्य महामार्ग का काम एवं सीमेंट कंक्रीटकरण का काम पिछले महीने भर से शुरू है।  जिससे कई जगहों पर सड़क खुदाई की जा रही है।  अंबरनाथ शहर के मटका चौक से फॉरेस्ट नाका इस अंतर पर उड़ान पुल की तरफ जाने वाला मार्ग शास्त्री हिंदी विद्यालय, विम्को नाका एवं लादी नाका ऐसे साथ महत्वपूर्ण चौक लगते हैं। जिससे इन साथ चौक से वाहन मुख्य सड़क पर आते हैं। रेल्वे स्थानक से उतरने वाले प्रवासियों की भीड़ एवं फातिमा स्कूल के बसों की वजह से ट्रैफिक जाम हो जाती है।  इसके साथ ही रिक्शा चालक, दुपहिया चालक इनका ट्रैफिक नियम का पालन ना करने के कारण वाहतूक जाम की समस्या पैदा हो रही है। जिस पर वाहतूक पुलिस को उपाय योजना करना जरूरी है।