परिवहन समिति सभापति पद के चुनाव नजदीक आने पर राजकारण तपता दिखाई दे रहा

कल्याण (सरफराज खान) : कल्याण डोंबिवली महापालिका स्थायी समिति सभापति चुनाव के बाद अब कइयों को पालिका परिवहन समिति सभापति पद के चुनाव के वेध लगे हैं।  समिति के पक्षीय बलाबल देखते हुए, भाजपा की बाजू वजन दिखाई दे रही हैं।  ऐसी बात होते हुए अब शिवसेना क्या खेल खेलेगी इसपर सभी का ध्यान हैं।  कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका परिवहन समिति में शिवसेना और भाजपा की युति होकर भी सत्तासमीकरण के अनुसार प्रत्येक एक साल में शिवसेना और भाजपा के परिवहन सदस्य को सभापति पद मिलते थे।  फिलहाल शिवसेना के सदस्य मनोज चौधरी यह सभापति हैं।  इनका सभापति पद का कालावधी फेब्रुवारी महीने में ख़त्म होने वाला हैं।  फेब्रुवारी महीने के अंत में या मार्च ,महीने के पाहिले हफ्ते में परिवहन समिति सभापति पद के चुनाव आने के कारन अब राजकारण तपता हुआ दिख रहा हैं।