नगरसेवक कुणाल पाटिल इनके घर स्थापित गणेश मूर्ति के लिए 70 हजार रुद्राक्ष का बनाया मखर 


कल्याण(सरफराज खान) :कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका के नगरसेवक कुणाल पाटिल इनके घर माघी गणेश भगवान की प्रतिष्ठापना की गई है।  यहां पर स्थापित गणेश मूर्ति के लिए 70 हजार रुद्राक्ष के मखर बनाया गया है। इस रुद्राक्ष के सहायता से मोर, भगवान शंकर एवं शिवपिंड का दिखावा बनाया गया। यह रुद्राक्ष नासिक से लाए गए हैं। जिसे बनाने के लिए 8 दिन लगे हैं। राजेश गायकर, जयेश पाटिल, गणेश गायकर, सनी गायकर, अक्षय गायकर, उमेश गायकर, भीम गायकर इन्होंने यह आकर्षक सजावट की है।  पाटिल परिवार का माघी गणेश उत्सव का 32 वां वर्ष है।  इस समय पाटिल परिवार उपस्थित था।