नाले में निडर होकर दूषित रसायन छोड़ना अब भी शुरू 


अंबरनाथ (सरफराज खान) : आनंदनगर एमआयडीसी के केमिकल कंपनियों का रासायनिक कचरा, अवैध जीन्स वॉश ऐसे कई वजहों के कारन अंबरनाथ के नाले आज भी दूषित रसायनो से बहते दिखाई दे रहे हैं।  नाले में की यह रसायन जलचरो के लिए जेहेर फैलाने का काम कर रहे हैं।  शहर का पर्यावरण भी प्रदूषित करने के लिए इन रासयनिक पानीका का हाथ हैं।  विशेष की, इस बात की और प्रदुषण नियंत्रण मंडल भी अनदेखी नजर कर रहे हैं ऐसी बात सामने कई बार आ रही हैं।  अंबरनाथ के आनंद नगर एमआयडीसी में गत कुछ वर्षो से केमिकल वेस्ट पर प्रक्रिया कर फिर वे नाले में छोड़ने के लिए आवश्यक ईटीपी प्रकल्प बंद हैं।  इनमेसे कुछ कंपनियों ने आज भी रासायनिक पानी सीधा नाले में छोड़ा जाता हैं।  इसमें अब जींस वॉश का अवैध पानी भी नाले में छोड़ा जाता हैं।  इसकारण वालधुनी नदी पूरी प्रदूषित हो चुकी हैं।  इन सभी परेशानियों पर प्रदुषण नियंत्रण मंडल ऊपर ऊपर से छोटी मोटी करवाई कर अपने सफ़ेद कागजात काले कर लेते हैं।