मुंब्रा : मुंब्रा कौसा और कलवा की जनता ने तीसरी बार भारी मतों से जीत दिलाई है। जिसके चलते ही आज मैं राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री बना हूं। शंकर मंदिर इलाके से मुंब्रा में एनआरए योजना शुरू कर पुरानी जर्जर व धोकादायक इमारतों में रहने वाले परिवारों को सुरक्षित घर दिया जाएगा। मुंब्रा में जो सड़के नहीं बन पाई है, उनका बारिश से पहले कॉन्क्रीटीकरण हो जाएगा। इस आशय का उद्गार राज्य गृह निर्माण मंत्री जितेंद्र अव्हाड ने अपने सत्कार समारोह में किया व्यक्त। मंत्री बनने के बाद पहली आव्हाड का सत्कार समारोह प्रदेश रांका महासचिव सैयद अली अशरफ के मार्गदर्शन और रांका का मुंब्रा कलवा विधानसभा अध्यक्ष शमीम खान ने संयोजन मैं कोसा स्थित पार्टी कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया।
मुंब्रा में शुरू होगी एसआरए योजना