कोहोजगांव में फायर स्टेशन के काम का शुभारंभ किया गया


अंबरनाथ(सरफराज खान) : अंबरनाथ शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से स्थानीय नगरसेवक उमेश अनंता पाटिल इनके प्रयासों से शहर ने फादर एग्नेल स्कूल के नजदीकी मैदान में फायर स्टेशन के काम का शुभारंभ किया गया।  शनिवार 25 जनवरी की सुबह 11ः00 बजे इस भूमि पूजन काम की शुरुआत अंबरनाथ नगरपालिका नगरअध्यक्ष इनके हाथों से की गई। ब्लॉक कांग्रेस अंबरनाथ शहर अध्यक्ष प्रदीप नाना पाटील एवं नगरसेवक उमेश पाटिल ने जानकारी देते हुए कहा कि अंबरनाथ नगरपालिका की सहयोग से कोहोजगांव में फायर स्टेशन के काम की शुरुआत हुई है।  जिससे नपा की ओर से फायर स्टेशन के लिए दो करोड़ 60 लाख एवं फायर गाड़ी के लिए 16 करोड रुपयों का निधि किया गया है।  यह काम 4 महीने में पूरा होना चाहिए ऐसा प्रयास रहेगा। यह फायर फाइटर वाहन 24 माले तक अपना काम करेगा। इस भूमि पूजन समारोह के अवसर पर अंबरनाथ शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नगरसेवक प्रदीप नाना पाटील, सभापति करुणा रसाल, नगरसेवक उमेश पाटिल, पंकज पाटिल, चरण रसाल एवं प्रभाग के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।