अंबरनाथ(सरफराज खान) :अंबरनाथ नपा के सन 2020-21 इस आर्थिक वर्ष के बजट में शहर के विविध आरक्षित भूमि पर प्रकल्प के लिए फंड की तरतूद की गई। जिसमें कोहोज खुंटवली आरक्षण क्रमांक 30 पर सब्जी मंडी बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया। सभा में इस प्रस्ताव का विरोध ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नगरसेवक प्रदीप नाना पाटील, स्थानीय नगरसेवक मिलिंद पाटिल, नगरअध्यक्ष अब्दुल भाई शेख एवं नगरसेवक उमर इंजीनियर इन्होंने जताया है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नगरसेवक प्रदीप नाना पाटील इन्होंने इस प्रस्ताव को तुरंत रद्द करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि, यह विषय सभा में जानबूझकर लाया गया है। इसके पीछे हिंदू मुस्लिम भाईचारा में दरार गिराने की साजिश है। स्थानीय नगरसेवक मिलिंद पाटिल द्वारा भी इस प्रस्ताव का विरोध किया गया। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव किसने लाया है। इसकी जांच की जाए और जल्द से जल्द इसे रद्द किया जाए। भाजी मंडई बनाने से यहां पर पार्किंग की समस्या पैदा हो सकती है। इसीलिए यहां पर प्रस्ताव को हम विरोध करते हैं और हम हमारे मुस्लिम भाइयों के साथ है। मुस्लिम समाज के अध्यक्ष हाजी सलीम चौधरी इन्होंने मुस्लिम जमात की ओर से कोहोज खुंटवली आरक्षण क्रमांक 30 पर पारित किए गए सब्जी मंडी के प्रस्ताव का कड़ा निषेध जाताया है और यह रद्द करने की मांग की है। सलीम चौधरी जी ने कहा कि कई सालों से यह जमीन ईदगाह के लिए देने की मांग मुस्लिम जमात कर रही है। मुस्लिम समाज के कई धार्मिक कार्यक्रम यहां पर संपन्न होते हैं। अंबरनाथ नपा की ओर से मुस्लिम समाज के भावनाओं को दुखाने का काम किया जा रहा है। यह आरक्षित भूमि शहर के गैबन शाह वली दरगाह के पीछे हैं। यहां पर 50 वर्षों से लोग झोपड़िया बनाकर रह रहे हैं। यह जमीन राज्य शासन के अख्तियार में है। फिर भी नपा इस जमीन पर प्रस्ताव कैसे पारित कर रही है? ऐसा सवाल नागरिक उपस्थित कर रहे हैं। उपनगर अध्यक्ष अब्दुल भाई उन्होंने कहा कि, इस जमीन पर मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाएं जुड़ी हुई है। इसलिए इस मैदान को ईदगाह घोषित किया जाए एवं यहां पर का सब्जी मंडी का प्रस्ताव रद्द किया जाए।
कोहोज खुंटवली आरक्षण क्रमांक 30 पर सब्जी मंडी बनाने के प्रस्ताव का कड़ा निषेध