कर्नाला बैंक में 1000 करोड़ का घोटाला!


नवी मुंबई : भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमय्या ने शनिवार को पनवेल में आयोजित एक प्रेस कान्फ्रेंस में शेकाप नेता विवेक पाटिल के नेतृत्व में संचालित कर्नाला सहकारी बैंक घोटाले का खुलासा किया. उन्होंने रिजर्व बैंक की जांच रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि कर्नाला बैंक में अब तक 513 करोड़ के घोटाले का खुलासा हो चुका है, जबकि धांधली 1000 करोड़ से अधिक की सोमय्या ने कहा कि कर्नाला के संचालक विवेक पाटिल ने अपने कर्नाला स्पोर्ट्स एकेडमी और कर्नाला चैरिटेबल ट्रस्ट में पैसे ट्रांसफर करवाए और धांधली की. उन्होंने आरोप लगाया कि विवेक पाटिल ने 63 फर्जी बैंक खातों के जरिए तकरीबन 1000 करोड़ का घोटाला किया रिजर्व बैंक ने भी अपनी जांच में इसका सबत दिया है ऐसे में पर्व विधायक विवेक पाटिल की ईडी के जरिए जांच होनी चाहिए. प्रेस कांफ्रेंस में उरण के विधायक और कर्नाला बैंक खाताधारक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेश बालदीविधायक प्रशांत ठाकुर खास तौर पर मौजूद थे. भाजपा नेता किरीट सोमय्या ने कहा कि 1 लाख खाताधारकों की गाढी कमाई पर डाका डालने वालो घोटालेबाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि जल्द ही हम नवी मुंबई पुलिस आयुक्त को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ फौजदारी मुकदमा दर्ज कराएंगे और जांच की मांग करेंगे उन्होंने कहा कि तकरीबन 1000 करोड के इस घोटाले के आरोपी कभी भी फरार हो सकते हैं. इसलिए शेकाप नेता विवेक पाटिल समेत सभी आरोपियों के पासपोर्ट तत्काल जब्त होना चाहिए. बता दें कि खाताधारकों की तमाम शिकायतों के बाद रिजर्व बैंक ने कर्नाला सहकारी बैंक घोटाले की जांच के लिए सहकार आयुक्त, जिला विशेष लेखा परीक्षक, सहकारी संस्था, रायगड़ के जरिए जांच का आदेश दिया था. 19 दिसंबर 2019 को पेश की गयी समिति की जांच रिपोर्ट के हवाले स बताया गया कि 63 बैक खातों की जांच की गयी जिसमें 512 करोड़ 55 लाख रुपयों की धांधली का पता चला यह रकम कर्नाला चैरिटेबल ट्रस्ट एवं कर्नाला स्पोर्टस अकडमी व अन्य खातों में जमा करायी गयी. फिलहाल इस घोटाले के सामने आने के बाद रिजर्व बैंक ने बैंक से निकासी पर आंशिक प्रतिबंध लगा दिया है. खाताधारक अपना पैसा नहीं निकाल पा रहे हैं. बता दें कि बैंक की ओर से कल 633 करोड 79 लाख रुपयों का कर्ज दिया गया जिसमें से 81 फीसदी कर्ज 63 कर्जदारों की दी गयी. इसके अलावा कर्ज लेने वाले अधिकांश खाते बोगस पाए गए