अंबरनाथ (सरफराज खान ) : अंबरनाथ शहर से जाने वाले राज्य महामार्ग का काम शुरू है। लेकिन यह काम करते समय कंस्ट्रक्टदार द्वारा योग्य सुरक्षित उपाययोजना ना करने से दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ रही है। कई जगहों पर दिशा दर्शक फलक ना लगाने से रात के समय में दुपहिया चालकों के साथ दुर्घटनाएं घट रही है। यहां पर कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई है। लेकिन गाड़ी स्लिप होने से गड्ढे में गिरकर कई लोग जख्मी हुए हैं। यहां पर ग्रीड पाउडर वैसी ही रखी जा रही है। जिससे इस पाउडर पर से दुपहिया फिसल रही है। शनिवार को दुपहिया फिसलने के ऐसे ही दो घटनाएं घटी। साईं बाबा मंदिर एवं विम्को नाका परिसर में यह दुर्घटना घटी है।
कंस्ट्रक्टदार द्वारा योग्य सुरक्षित उपाययोजना ना करने से बढ़ रही दुर्घटनाओं की संख्या