उल्हासनगर(सरफराज खान) : उल्हासनगर शहर जिला राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के गट नेता भारत राजवानी गंगोत्री द्वारा आगामी महानगरपालिका चुनाव 2022 की तैयारी जोरों पर चल रही है। मंगलवार को कालानी के गढ़ खेमानी परिसर में नेता आनंद परांजपे द्वारा जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन किया गया और नई भर्ती के तहत पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को पद बांटे गए। इससे ऐसा लग रहा है कि, कालानी का राकापा में सफर खत्म हो गया है।क्योंकि प्रदेश नेता भी कालानी परिवार को पक्ष के कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं कर रहे हैं और वर्तमान में राकापा के चारों नगरसेवक पक्ष को मजबूत करने में जुटे हुए हैं। जिला अध्यक्ष हरि किरण और सोनी धामी के नेतृत्व में गट नेता भारत राजवाणी गंगोत्री पक्ष को मजबूत करने में जुटे हुए हैं। ज्ञात हो कि उल्हासनगर विधानसभा चुनाव में पूर्व विधायक ज्योति पप्पू कालानी को रांकपा का टिकट दिया गया था। लेकिन उनके हार के बाद प्रदेशरांकपा नेताओं ने पक्ष की जिम्मेदारी भारत गंगोत्री को सौंप दी। तब से अब तक पक्ष के कई कार्यक्रम हुए जिसमें कालानी परिवार को नजरअंदाज किया जा रहा है।
कालानी के गढ़ में गंगोत्री की दस्तक