अंबरनाथ (सरफराज खान) : अंबरनाथ पश्चिम में हर शुक्रवार को गैबन शाह वली दरगाह के समक्ष मैदान में जुम्मा बाजार शाम में लगता हैं। जिसके कारण दरगाह के समक्ष की सड़क जो की चिंचपाड़ा, मोहन सबरबिया, नवरे पार्क तक जारी हैं। इस सड़क पर ट्रैफिक जाम हो जाता हैं। इसका एक कारण यह हैं की, इस सड़क पर हाथगाड़ियो के अलावा फेरीवाले कब्ज़ा जमाकर बैठे जाते हैं। पहले दरगाह के समक्ष वाले मैदान में फेरीवाले धंदा लगाते थे। लेकिन गत कुछ दिनों से मैदान पूरी तरह से भर जाता हैं। इसलिए यह फेरीवाले सड़क के दोनों किनारो पर अवैध रूप से बैठ कर धंदा कर रहे हैं। जिसके कारण उपरोक्त परिसर में जाने वाली ऑटो रिक्शा, बस, दुपहिया, चार पहिया वाहन को जाने आने के लिए रास्ता ही नहीं रहता। इन वार्ड के नगरसेवक को इस और ध्यान देने की जरुरत हैं। रास्ता जाम होने से गैबन शाह वली दरगाह में आने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। मुस्लिम जमात के पदाधिकारियों ने भी आगे आकर इस समस्या का हल निकालना चाहिए। अंबरनाथ नपा बांधकाम विभाग को चाहिए के जुम्मा की शाम में यहाँ पर शाम ६ से १० बजे तक स्पेशल बंदोबस्त रखकर सड़क पर बैठ ने वाले फेरीवालों पर कार्रवाई करे। क्योंकि शुक्रवार को यहाँ पर बहुत ज्यादा भीड़ रहती हैं। भीड़ में भगदड़ मच गई तो, बड़ी दुर्घटना भी हो सकती हैं। यही सोंच जुम्मा बाजार के आयोजकों की भी होनी चाहिए। आयोजकों को इसका बंदोबस्त करना होगा। यातायात पुलिस ने भी शुक्रवार शाम से रात तक यहाँ से ट्रैफिक जाम को हटाने के लिए प्रयास करना चाहिए।
गैबन शाह वली दरगाह रोड पर जुम्मा बाजार के कारण हो रही ट्रैफिक जाम की समस्या