एनआरसी के विरोध में  24 जनवरी को अंबरनाथ बंद 

अंबरनाथ(सरफराज खान) :24 जनवरी को वंचित बहुजन आघाडी द्वारा महाराष्ट्र बंद का आह्वान किया गया है।  इसलिए 24 को अंबरनाथ बंद का आवाहन उपरोक्त पक्ष के शहर पदाधिकारी धनंजय सुर्वे ने किया है।  उन्होंने बताया है कि, यह बंद केंद्र सरकार द्वारा जबरदस्ती लादे गए एनआरसी, सीएए और एनआरपी कानून के विरोध में है।  बंद के दिन शहर की दुकानें, ऑटो रिक्शा आदि बंद रखने का आह्वान उन्होंने किया है। इस बंद की घोषणा के बाद पुलिस भी सतर्क हो गई है।  बंद के दिन शहर में अमन व शांति किसी प्रकार बरकरार रहे। इसके लिए पुलिस का प्रयास भी शुरू हो गया है।अंबरनाथ के व्यापारियों की भी एक बैठक का आयोजन पुलिस द्वारा करने की तैयारी है।  क्योंकि अंबरनाथ व्यापारी संघ के अध्यक्ष खानजी धल ने कहा है कि, बंद के विरोध में ही व्यापारी संघटना बनाई गई है। सूर्य ने कहा कि वह सभी के समर्थन से ही बंद का आयोजन करेंगे और उसके लिए वह प्रयास कर रहे हैं।  उन्होंने कहा कि, एनआरसी एक काला कानून है और डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा देश हित में बनाए गए संविधान के खिलाफ है। उन्होंने व्यापारियों, रिक्शा यूनियन व अन्य संस्थानों से बंद में शामिल होने की अपील की है।